Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार की सुबह वडोदरा में रोड शो किया। इस दौरान रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजन भी शामिल थे। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई प्रेस ब्रीफिंग के कारण सुर्खियों में आई थीं।

कर्नल कुरैशी वडोदरा की रहने वाली हैं और उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी और मां हलीमा कुरैशी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए रोड शो में शामिल हुए। कर्नल कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी और बहन शायना सुनसारा भी रोड शो में मौजूद थे, जो प्रधानमंत्री मोदी को देखने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए बहुत उत्साहित थे।

पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए पीएम मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में भीड़ उमड़ पड़ी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान दाहोद, भुज और गांधीनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वो 82,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।