Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज शाम हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ गई है. बीती रात यहां न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा. वहीं दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से सांसों पर संकट आ गया. मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं. दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह तक गम्भीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इस नए सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली में आज शाम हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हल्की बारिश से दिल्ली-NCR वालों को वायु प्रदूषण से बड़ी राहत मिल सकती है. 

दिल्ली में सामान्य रूप से आज बादल छाए रहेंगे और कोहरे के हालात बने रहेंगे. शाम तक बारिश हो सकती है. दोपहर होते होते हवा की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी जो कि 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है, जिससे वायुमंडल में फैला स्माग काफी हद तक छंट सकता है. 28 अक्टूबर को भी दिल्ली में सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में अभी से हल्की सर्दी महसूस होने लगी है. वहीं 28 को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. दिल्ली-एनसीआर वालों को सर्दी के हल्के कपड़े अब निकाल लेने चाहिए. मौसम साफ होने के बाद सर्दी दस्तक देगी.