Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

J-K: शीतलहर से कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

कश्मीर में शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा डल झील समेत कई जलाशयों के किनारों पर बर्फ जम गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने ये भी बताया कि शहर के कई इलाकों और घाटी में बाकी जगहों पर पानी की पाइपलाइन में भी बर्फ जम गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने और 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने और अगले तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में शीत लहर चलने के भी आसार हैं।