Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी, 23 दिसंबर को कुछ जिलों में हल्की बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के 12 में से चार जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 23 दिसंबर को कुछ जिलों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों के निचले पहाड़ी इलाके में गंभीर शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में लोगों को सर्दी से बचने, अपने पशुओं को ठंड से बचाने और फसलों को ठंड और पाले से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है।