दिल्ली में आज बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है, साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अनुसार, रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।
मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम चार बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 रहा।
दिल्ली में आज बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.