राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम बदल गया है. दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है. पिछले कई दिनों से परेशान करने वाली जानलेवा गर्म हवाओं का असर कम हुआ है. इस बीच लोग राहत की सांस ले रहे हैं. तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है.