Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

उत्तराखंड के सहस्त्रधारा में फटा बादल, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुदरत ने कोहराम मचा दिया है. सोमवार रात कारलीगाढ़ सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है. आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है. इसके बाद सुबह सौंग नदी रौद्र रूप धारण किए हुए बह रही है. सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना कीं गई. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ राहत कार्य में जुटी हुई हैं. कुछ दुकानें बह गई हैं, हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. 

जिला प्रशासन ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा है. आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी भी सक्रिय रूप से राहत कार्यों में लगे हैं. डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. आज देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कुछ जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं. डीएम देहरादून ने भारी बारिश के चलते देहरादून में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.