Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कूच बिहार में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई झड़प

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प उस समय हुई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक का जनसंबोधन खत्म हुई और उसी समय राज्य मंत्री उदयन गुहा की रैली शुरू हुई थी। ये घटना दिनहाटा बाजार इलाके में हुई।

बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था, तो टीएमसी समर्थकों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।