महाराष्ट्र के इंदापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तहसीलदार की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. साथ ही उन पर मिर्ची वाला पाउडर भी फेंका.घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए.वहीं, पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है.