Breaking News

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे, पार्टी नेताओं से मुलाकात की

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण से विधायक महंत प्रतापपुरी, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अमृत सुथार समेत कई बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए, जहां सीएम ने बीजेपी के जन प्रतिनिधियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भजनलाल शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। लोकसभा चुनाव के चलते जैसलमेर में तीन तरफ मुकाबला है। ऐसे में बीजेपी को मजबूत करने के लिए सीएम जैसलमेर पहुंचे हैं।