Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

जयपुर से चेन्नई जा रही थी फ्लाइट, लैंडिंग से ठीक पहले फटा टायर, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

                 
जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान का टायर रविवार सुबह हवाई अड्डे पर उतरने से पहले फट गया और अधिकारियों को इसे आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। 

उन्होंने बताया कि विमान के हवाई अड्डे पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला और उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार, पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया।

उन्होंने कहा कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारने के बाद इसका निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे।