Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

देश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल हुआ चंडीगढ़, AQI 300 के पार पहुंचा

चंडीगढ़ शहर देश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक है। पिछले कई दिनों से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 300 से ज्यादा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 301 से 400 के बीच एक्यूआई 'बहुत खराब' कैटेगरी में होता है। 

एक्सपर्ट का कहना है कि शहर में एयर क्वालिटी पराली जलाने, कंस्ट्रक्शन के वक्त निकलने वाले धूल और इससे जुड़े कई और कारणों से खराब होती है। वो बताते हैं कि सर्दियों के महीनों में ये और बढ़ जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ का एक्यूआई शाम सात बजे तक 331 दर्ज किया गया। समीर ऐप पर हर घंटे डेटा अपडेट होता है।