Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार सख्त, Google-Facebook-YouTube तलब

डीपफेक वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों में है. हर किसी के लिए ये परेशानी का सबब बन गया है. इसको लेकर अब केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक केंद्र सरकार ने 24 नवंबर को Google, Facebook, YouTube सहित ऑनलाइन प्लेटफार्मों को तलब किया है और उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वो अपनी साइटों से डीपफेक नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन पर केस भी दर्ज किया जा सकता है.