Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

पिनराई विजयन के घर के बाहर ED की गाड़ी पर हमले मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। केरल डीजीपी रवाडा आजाद चंद्रशेखर ने बताया कि अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। डीजीपी ने कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह घटना तब हुई जब ईडी अधिकारी CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यभर के 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थे, जिनमें पिनराई विजयन का घर भी शामिल था। इस दौरान CPI(M) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ईडी अधिकारियों की गाड़ियों पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चलती गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके और वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

वहीं, केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि राज्य सरकार और गृह मंत्रालय को इस छापेमारी की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ईडी ने राज्य सरकार से किसी तरह की मदद भी नहीं मांगी थी। चेन्निथला ने भाजपा और CPI(M) पर आपसी समझ होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार दोनों दलों का विरोध करती रही है। उधर CPI(M) ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।