Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

कर्नाटक का कार मैकेनिक बना करोड़पति, 25 करोड़ रुपये की केरल ओणम बंपर लौटरी जीती

कर्नाटक के एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक ने वायनाड की यात्रा के दौरान केरल ओणम बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा था और अब उस लौटरी से उसने 25 करोड़ रुपये जीते हैं। तिरुवनंतपुरम में बुधवार को ड्रा के दौरान कर्नाटक के पांडवपुरा के अल्ताफ का टिकट नंबर टीजी 434222 चुना गया। अल्ताफ के टिकट नंबर की पुष्टि केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने विजेता के रूप में की। 

अल्ताफ ने वायनाड के सुल्तान बाथरी में एक रिश्तेदार से मिलने के दौरान टिकट खरीदा था। अल्ताफ किराए के घर में रहते हैं। अब वे जीते हुई रकम का उपयोग करने के लिए प्लानिंग में जुटे हैं। वे अब नया घर खरीदना चाहते हैं और अपनी बेटी की शादी के लिए एक जमा राशि करना चाहते हैं। अल्ताफ ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं।

अल्ताफ ने अपनी जीत के लिए केरल सरकार का आभार जताया। पिछले साल, तिरुवोनम बम्पर लॉटरी में तिरुपुर, तमिलनाडु से तीन संयुक्त विजेता थे। इस साल, छपे हुए 90 लाख टिकटों में से 71 लाख से ज्यादा टिकटें 500 रुपये प्रति टिकट की दर पर बेची गई थीं।