Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

बिजनौर टोल प्लाजा पर कार चालक ने मचाया उत्पात, महिला कर्मचारी के साथ की बदसलूकी, गार्ड को रौंदा

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर एक सरफिरे कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने पहले तो वहां तैनात महिला कर्मचारी से बदसलूकी की, और जब सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, तो गुस्साए कार चालक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। 

सरफिरे कार चालक ने महिला कर्मचारी और गार्ड पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने सहारनपुर के रहने वाले आरोपी चालक को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है।