Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुंबई में फ्लाईओवर पर कार ने टैक्सी को मारी टक्कर, दो की मौत

मुंबई के दादर इलाके में शनिवार को एक फ्लाईओवर पर लापरवाही के कारण कार ने टैक्सी में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पाया गया कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों की जान गई है उनमें टैक्सी चालक और यात्री रेखा परमार शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना एलफिंस्टन ब्रिज पर दोपहर करीब सवा एक बजे हुई, जब 21 साल के प्रियांशु बांद्रे कार से दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। 

पुलिस के अनुसार, बांद्रे कार पर नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुल के उत्तर की लेन से दक्षिण की लेन की ओर ओर चली गई और टैक्सी से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांद्रे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है और मामले में जांच की जा रही है।