Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा

कनाडा की डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह अब कनाडा के लिए सर्वोत्तम रास्ते को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ एकमत नहीं हैं. फ्रीलैंड संसद में आर्थिक गिरावट के आंकड़े पेश करने वाली थीं. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया. इस दस्तावेज में व्यापक रूप से यह दिखाने की उम्मीद थी कि सरकार ने 2023-24 का बजट घाटा योजना से कहीं अधिक बड़ा कर लिया है.

फ्रीलैंड ने ट्रूडो को एक पत्र लिखा जिसे उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा, 'पिछले कई हफ्तों से, आप और मैं कनाडा को आगे बढ़ाने को लेकर असमंजस में हैं.' कैबिनेट में ट्रूडो के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक मानी जाने वाली फ्रीलैंड ने वित्त मंत्री के साथ-साथ उप प्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया है.

फ्रीलैंड और ट्रूडो के बीच अस्थायी टैक्स ब्रेक और अन्य व्यय उपायों के सरकारी प्रस्ताव को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी. फ्रीलैंड ने टूडो को संबोधित एक पत्र में कहा, 'शुक्रवार को, आपने मुझसे कहा कि आप नहीं चाहते कि मैं वित्त मंत्री के रूप में काम करूं और आपने मुझे कैबिनेट में एक दूसरी पद की पेशकश की.'

उन्होंने कहा, 'चिंतन करने पर, मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि मेरे लिए कैबिनेट से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदार और व्यवहार्य रास्ता है.' टूडो के कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उनकी जगह पर संभावित रूप से बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी देश के अगले वित्त मंत्री हो सकते हैं, जो पहले से ही ट्रूडो के आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं. हालांकि कार्नी संसद के सदस्य नहीं हैं और परंपरा के अनुसार उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स के निर्वाचित सदन में चुनाव लड़ना होगा.