Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

‘खतरों के खिलाड़ी’ से कर सकते हैं कमबैक

 

रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है. इस साल कलर्स टीवी के शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के ‘केप टाउन’ में नहीं बल्कि यूरोप के रोमानिया में होने वाली है. आने वाले कुछ दिनों में कलर्स की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी. टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों को इस शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. अब इन सेलिब्रिटीज के नामों में एक और मशहूर नाम शामिल हो गया है. जी हां, सलमान खान के ‘बिग बॉस 13’ से लाइम लाइट में आए आसिम रियाज रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 में नजर आ सकते हैं.