Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

CBI करेगी आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए आदेश

Kolkata: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब सीबीआई करेगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर गठित एसआईटी से केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच शिफ्ट करने का आदेश दिया।

इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की गई थी।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने सीबीआई को तीन सप्ताह के भीतर जांच पर स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है, जब अदालत रिपोर्ट की समीक्षा करेगी।

इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए 20 अगस्त को एसआईटी का गठन किया था।