Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

West Bengal: कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोलकाता में ‘दुर्गा पूजा कार्निवल’ स्थल के पास निषेधाज्ञा रद्द की

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले ‘दुर्गा पूजा कार्निवल’ स्थल के आस-पास के इलाकों में लागू निषेधाज्ञा को रद्द कर दिया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश रेड रोड के पास कुछ सड़कों और इलाकों पर लागू किए गए थे, जहां मंगलवार की शाम को राज्य सरकार ‘पूजा कार्निवल’ आयोजित कर रही है। 

आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या की घटना को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मध्य कोलकाता में रानी रश्मोनी रोड के पास ‘द्रोह’ (विरोध) कार्निवल का ऐलान किया है। 

निषेधाज्ञा लागू किए जाने को चुनौती देने वाली जूनियर डॉक्टरों  की अर्जी पर जस्टिस रवि कृष्ण कपूर ने राज्य सरकार के लागू प्रतिबंध को खारिज कर दिया। पश्चिम बंगाल सरकार 2016 से दुर्गा ‘पूजा कार्निवल’ का आयोजन कर रही है, जिसमें कई पुरस्कार विजेता दुर्गा प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया जाता है।