केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 3,985 करोड़ रुपये की लागत से तीसरा प्रक्षेपण स्थल स्थापित करने को गुरुवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी।
इस परियोजना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों’ के लिए श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में प्रक्षेपण बुनियादी ढांचे की स्थापना और श्रीहरिकोटा में दूसरे प्रक्षेपण स्थल के वास्ते एक अतिरिक्त प्रक्षेपण स्थल की परिकल्पना की गई है।
सरकार ने एक बयान में कहा कि इससे भविष्य के भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियानों के लिए प्रक्षेपण क्षमता भी बढ़ेगी। बयान में कहा गया कि तीसरे प्रक्षेपण स्थल को चार साल की अवधि के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य है।
श्रीहरिकोटा में तीसरे प्रक्षेपण स्थल को मंत्रिमंडल की मंजूरी
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.