Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

चुनावी झटकों के बाद भी हिंदुत्व पर अडिग CM योगी

लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. 2024 के चुनावी नतीजे और 62 सीटों से घटकर 33 पर पहुंचने जाने के चलते बीजेपी के भीतर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच रिश्ते पटरी पर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में सीएम योगी अपनी हिंदुत्ववादी छवि और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर लग गए हैं. इसके लिए वो एक बाद एक ब्रह्मास्त्र भी चल रहे हैं. सीएम योगी हिंदुत्व की सिर्फ बात ही नहीं करते बल्कि हिंदुत्व को जीते हैं.