झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज 10 अगस्त 2024 को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम सोरेन को 150 दिन कथित जमीन घोटाले के चलते जेल में गुजारने पड़े थे, जिसके बाद हाई कोर्ट ने सोरेन को बड़ी राहत दी और वो पूरे 5 महीने के बाद जेल से बाहर आए थे. आज अपने जन्मदिन के दिन हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल जेल में उनका जन्मदिन कैसा रहा था, साथ ही सीएम ने अपने हाथ पर मौजूद कैदी के निशान का एक फोटो भी शेयर किया.