Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

CM योगी आज करेंगे CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग पर CM डैशबोर्ड की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश के जिलों की रैंकिंग, सरकारी योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री संबंधित अफसरों से जवाब तलब कर सकते हैं और कार्य में सुधार के निर्देश दे सकते हैं।

CM डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जन शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जाती है। इसी आधार पर अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी तय होती है। बैठक में कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं, राजस्व कार्यों और जन समस्याओं के समाधान की स्थिति पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पहले भी अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दे चुके हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक जवाबदेह बने। ऐसे में CM डैशबोर्ड समीक्षा बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।