Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

मथुरा बवाल पर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, धरपकड़ शुरू

Mathura: मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ, उधर उनका पार्थिव शरीर अजनोक गोशाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए, जहां दूर-दूर से गोभक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तार से भरे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

मथुरा में ईद पर सुबह-सुबह जिस तरह दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर पथराव किया गया और दहशत फैलाई गई, उसे लेकर सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पथराव और हंगामा करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने घर-घर दबिश देना शुरू कर दिया है। उधर, दिल्ली हाईवे पर बवाल के बाद जो बाइकें छूट गईं, उनकों भी जब्त कर थाने ले जाया जा रहा है।

इस मामले में सीएम योगी ने सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ‘ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो, आरोपियों को भी बख़्शा नहीं जाएगा’।