Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

CM योगी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, नियुक्ति पत्र के साथ बांटे 70 हजार स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं के लिए आयोजित स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने के लिए विभाग को निर्देश दिए। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उनहत्तर हजार 804 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाएं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

दो लाख से ज्यादा ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी उपलब्ध कराए गए। 18 हजार 440 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 450 करोड़ रुपये की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।