Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद (सेंट्रल जोनल काउंसिल) की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना, साझा मुद्दों पर चर्चा करना और सहकारी संघवाद को मजबूत करना था।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद पर नियंत्रण, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नमाज पढ़ने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, “नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए। हम प्यार से समझाएंगे, अगर कोई नहीं मानेगा तो कानून के अनुसार अन्य तरीके अपनाए जाएंगे।”

योगी ने कहा कि यदि घरों या निर्धारित स्थानों पर जगह कम हो तो संख्या के अनुसार शिफ्ट में व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाकर आम लोगों को असुविधा नहीं पहुंचाई जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है और किसी को भी सड़क या सार्वजनिक स्थानों का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।