Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

आज होगी CM शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक, विभागों के बंटवारे पर फैसला संभव

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज राज्‍य सचिवालय नबन्‍ना में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को मुख्‍यमंत्री के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे की उम्‍मीद है। नए मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वायदों को लेकर चर्चा करने की संभावना है। बैठक में आयुष्‍मान भारत, अन्‍नपूर्णा भण्‍डार और राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की आशा है। 

जिला मजिस्‍ट्रेट, पुलिस अधीक्षकों और विभिन्‍न विभागों के सचिवों के साथ प्रशासनिक और कानून व्‍यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा होगी। नवनिर्वाचित विधायकों के भी इस बैठक में शामिल होने की उम्‍मीद है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को इस हफ्ते बुधवार, बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तापस रॉय, कार्यवाहक अध्‍यक्ष के रूप में विधायकों को शपथ दिलाएंगे।