दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल की 5 दिन की कस्टडी मांगी है. सीबीआई और सीएम केजरीवाल की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट शाम 4.30 बजे फैसला सुनाएगा.