बक्सर में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बक्सर के पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने दावा किया है कि मां भवानी के भक्तों को पूजा के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं होगी। एसपी ने बताया कि मनचलों और लहरिया कट वाहन चालकों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है और कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। बता दें, बक्सर शहर में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है, जिसमें जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी लाखों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अहम मानी जा रही है।
दुर्गा पूजा को लेकर बक्सर पुलिस सतर्क, महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान
You may also like
स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में ली सदस्यता.
श्रीनगर में ड्रग तस्करों पर शिकंजा, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त, ‘नशा मुक्त अभियान’ तेज.
चीन से 0-5 से हारकर भारत उबेर कप से बाहर, अब थॉमस कप पर निगाह.
केदारनाथ धाम में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की कई FIR.