Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

Budget 2026: वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, 7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार (1 फरवरी 2026) को लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। देश के संसदीय इतिहास के लिए ये एक रिकॉर्ड है। 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करने की दिशा में साल 2026-27 के बजट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देश का हेल्थ सेक्टर भी इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठा है। हेल्थ बजट को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त फंड तक, देश के मेडिकल सिस्टम को और मजबूत करने से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज को सस्ता और आसान बनाने की योजनाओं तक, पूरे देश को इस बजट से कई सारी उम्मीदें हैं।  

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हो गया है। केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं. भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है.' 'पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है'।