कर्नाटक के कलबुर्गी एक नाबालिग के साथ आधा दर्जन युवकों ने दरिंदगी की है. घर में पैसा चुराने का शक होने पर आरोपियों ने इस बच्चे को पकड़ा था. फिर इस बच्चे से जमकर मारपीट की और उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से जला दिया. आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब यह 14 साल का बच्चा अपने घर पहुंचा और परिजनों ने उसकी हालत देखी तो पुलिस को सूचित किया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.