Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल सामूहिक हत्याकांड: 20-25 किमी. की दूरी पर तीन घरों में नृशंस हत्याएं, 23 साल का व्यक्ति आरोपित

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि केरल में तिरुवनंतपुरम के नजदीक वेजारामूडु में 23 साल के एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर की गई सामूहिक हत्या "क्रूर" थी। ये सामूहिक हत्या राज्य की राजधानी के करीब वेंजारामूडु इलाके में तीन घरों में हुई, जो कथित तौर पर एक-दूसरे से लगभग 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थे।

पुलिस ने बताया कि शक है कि आरोपित हत्याएं करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से एक घर से दूसरे घर गया था, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि उसने हत्याएं किस क्रम में कीं। वारदात की जगहों में से एक जगह पर पहुंचे राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी. आर. अनिल ने कहा कि ये हत्याएं "क्रूर और पूर्व नियोजित" लगती हैं और ये क्षणिक आवेश में आकर नहीं की गईं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस वारदात के बारे में "कोई पूर्वधारणा नहीं होनी चाहिए"। इस बीच, पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने दावा किया कि वारदात को अंजाम देने का आरोपित अफान एक अच्छे स्वभाव वाला, सौम्य और मृदुभाषी व्यक्ति था।

अफान की गिरफ्तारी अभी तक पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि जहर खाने का दावा करने के बाद वो फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इस वारदात के बारे में तब पता चला जब  अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और उसने अपना गुनाह कबूल किया।