Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को मिली बम की धमकी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरे पत्र में लिखा गया कि फ्लाइट में बम है। ये एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2948 है। आनन-फानन में फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान टीम को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की बात पता चलने पर एयर पोर्ट के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फान में जांच शुरू की गई। फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर बम को तलाशा गया। किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के जान पर जान आई। 

पिछले कुछ हफ्तों में एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन समस्याएं सामने आई हैं। इससे एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई फ्लाइटों को रद्द किया जा चुका है। बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट (AI-171) एयर पोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे में विमान में सवार केवल एक यात्री की जान बची थी।