Breaking News

'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |   खाड़ी देशों के दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अबू धाबी पहुंचे     |   हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |  

कोच्चि-दिल्ली इंडिगो विमान में बम की धमकी, निरीक्षण के लिए नागपुर में उतारा

Maharashtra: मस्कट से मंगलवार को कोच्चि पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद निरीक्षण के लिए विमान को नागपुर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने ये जानकारी दी। 

सीआईएएल ने कहा कि इंडिगो की उड़ान के बारे में आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी। ये उड़ान 157 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ सुबह नौ बज कर 31 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सीआईएएल ने कहा कि इसके बाद, एक ‘बम खतरा आकलन समिति’ (बीटीएसी) बुलाई गई और धमकी को ‘‘विशिष्ट’’ घोषित किया गया। 

सीआईएएल के अनुसार, ‘‘सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया और वर्तमान में उसका निरीक्षण किया जा रहा है।’’ इसने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।