Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

पाकिस्तानी कलाकारों के लिए बॉलीवुड ने खोले दरवाजे

आतिफ असलम ने हिंदी सिनेमा को तमाम सुपरहिट म्यूजिक दिए हैं. भले ही कुछ सालों के लिए उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था. लेकिन, उनके गाने लोगों के जहन में आज भी बने हुए हैं. आतिफ असलम की फैन फॉलोइंग बड़ी लंबी चौड़ी है. अब हाल ही में उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है. दरअसल, सिंगर एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. वो एक अपकमिंग फिल्म के लिए गाना गाने वाले हैं.

पाकिस्तान कलाकारों के भारत में काम करने पर कुछ साल पहले बैन लगा दिया गया था. बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भारत में बैन वाली याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद बॉलीवुड ने भी उनके लिए अपने सभी दरवाजे खोल दिए हैं. ऐसे में आतिफ असलम का इस लिस्ट में पहला नाम है जो सालों बाद बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं. आतिफ 7 सालों के ब्रेक के बाद कमबैक कर रहे हैं. अमित कसारिया की फिल्म लव स्टोरी ऑफ नाइन्टीज के साथ आतिफ वापसी कर रहे हैं.