Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

Anant-Radhika के प्री वेडिंग फंक्शन में चार चाँद लगाएंगी बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां

प्यार दोस्ती है! हमने अक्सर ये सुना है कि प्यार का सफर सबसे पहले दोस्ती से शुरू होता है, हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपना जीवन साथी अपनी दोस्ती में देखा। बात अगर काजोल और अजय देवगन की करे तो दोनों शादी से पहले एक बहुत अच्छे दोस्त थे। बॉलीवुड के बाद अब देश के सबसे रईस बिजनेसमैन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी अपनी बचपन की दोस्तों को शादी में बदलने वाले है। अनंत अंबानी अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ अब जल्द ही शादी जैसे पवित्र बंधन में बंद जाएंगे।

अनंत और राधिका की शादी के चर्चे हर तरफ जोरों शोरों से हो रहे है। अभी हाल ही में कपल ने जामनगर के जोगवड गांव में करीब 60 हजार लोगों को खाना खिलाया, इतना ही नहीं दोनों के परिवार के लोगों ने गांव के लोगों को बड़े ही सम्मान के साथ खाना परोसा। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन की सारी तैयारियाँ भी अब जल्द ही पूरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि ये प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में किया जाएगा जो लगभग तीन दिन तक चलेगा जिसमे केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़े-बड़े सूपस्टार शामिल होंगे। बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामनगर पहुँच चुके हैं, इतना ही नहीं जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे इंटरनेशनल कलाकार भी प्री वेडिंग फंक्शन में नजर आएंगे।

1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले इस कार्यकर्म में लगभग 1, 000 मेहमान शामिल होंगे, महमनो के लिए तीन दिन तक कई सारी एक्टिविटीज का भी बंदोबस्त किया गया है। पहले दिन मेहमानों के लिए एन इवनिंग इन एवरलैंड नाम की कॉकटेल पार्टी रखी जाएगी वही दूसरे दिन मेहमानों को A Walk on the Wild Side के लिए ले जाया जाएगा। दूसरे दिन होने वाले इस कार्यक्रम का ड्रेस कोड jungle fever होगा, वही आखिरी दिन में मेहमान Tusker Trails और Hashtakshar जैसी यादगार एक्टिविटीज करेंगे। Anant-Radhika का ये प्री वेडिंग फंक्शन वाकई काफी रोमांचक होने वाला है।