Breaking News

इंडियन शिप 'दिशा' ने होर्मुज पार किया, 18 जून को भारत पहुंचेगा: शिपिंग मंत्रालय     |   कर्नाटक CM ने बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट का बचाव किया, बोले- विपक्ष कर रहा राजनीति     |   ‘वैश्विक संस्थाओं को 21वीं सदी के अनुसार बदलना है’, स्लोवाकिया में PM मोदी ने कहा     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया     |   ‘हमने अपनी ताकतों को जोड़ा है’, स्लोवाकिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |  

गाजियाबाद के होटल में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, एक युवक को हिरासत में

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती ने होटल के कमरे में आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कड़ी पूछताछ की जा रही है।