एक कहावत है सावधानी हटी और दुर्घटना घटी… इसी कहावत पर फिट बैठती एक घटना हैदराबाद के तेलंगाना से सामने आई है, जहां मच्छरों को भगाने के लिए जलाए गए क्वाइल के कारण एक 27 साल के शख्स की आग में झुलसकर मौत हो गई और वहीं युवक की मां भी आग की लपटों की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गई. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, हैदराबाद के एक घर में मच्छरों के आतंक के कारण क्वाइल जलाया गया, क्वावाइल की एक चिंगारी आस-पास के सामान पर पड़ गई और किसी को इसका पता नहीं चल पाया. सभी के सोने के कुछ समय बाद आग की लपटें किचन तक पहुंच गईं और सिलेंडर में आग लग गई. सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और अपनी मां के पास सो रहे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गईं.