Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Bihar Pension Yojana: सीएम नीतीश ने पेंशनधारियों को ट्रांसफर किया 1227 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को 1227 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. सीएम नीतीश कुमार का यह फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है. बता दें कि, अब सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को 1227 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. खास बात यह है कि, पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर 1100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन मिली. सरकार ने हाल ही में दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दी थी. इस फैसले का लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला है.

इसे लेकर पटना में राज्य स्तरीय समारोह रखा गया था. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान ऑनलाइन माध्यम के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की. सभी 38 जिलों के मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हजार से अधिक राजस्व गांवों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. खबर की माने तो, पूरे 60 लाख लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से सीएम नीतीश से जुड़े हुए थे.

वहीं, पेंशनधारियों को रुपये ट्रांसफर करने के बाद सीएम नीतीश ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, 2005 के पहले कुछ नहीं था. जब से हम लोगों की सरकार बनी है, तब हम लोगों ने सोचा कि, आप लोगों के लिए अच्छा काम करना है. हमने काम करना शुरू किया और देखिए कि आज कितना काम हो रहा है. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की.

बता दें कि, पेंशन के साथ अब लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा था कि, सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित और नि:शुल्क इलाज मिल सके. दरअसल, मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें. इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि पेंशनधारियों को इलाज की सुविधा और आयुष्मान कार्ड दोनों दिए जाएं.”