Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Bihar Election 2025: NDA ने जारी किया घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेताओं की उपस्थिति में इसे जारी किया गया। NDA ने अपने घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का भी ऐलान किया। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा पत्र में चर्चा की गई है। इसके साथ ही फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी।

घोषणा पत्र में हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीजों को जेनरिक दवाओं पर विशेष फोकस किया गया है। एनडीए के घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक और कर्मचारी को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। समान काम के लिए समान वेतन का भी इसमें ऐलान किया गया है। इसके साथ ही 5 वर्षो में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गई है। अपने घोषणा पत्र के जरिए NDA ने अपने 5 सालों का रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार बनी तो बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष रूप से काम किया जाएगा।

NDA घोषणा पत्र की मुख्य बातें..

  • एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्‍य
  • बिहार में सड़कों का जाल बढ़ाने का वादा
  • पांच साल में 7 एक्‍सप्रेसवे बनाए जाएंगे
  • किसानों को हर फसल पर एमएसपी की गारंटी दी जाएगी
  • बिहार के हर जिले में फैक्‍ट्री औधोगिक पार्क
  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा
  • दरभंगा और पूर्णिया में इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • बिहार के 4 नए राज्‍यों में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा
  • बिहार में बार एजुकेशन सिटी का निर्माण होगा
  • गरीब परिवार के लोगों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
  • हर जिले में मेडिकल