Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कांग्रेस नेता शकील अहमद के पुत्र की मौत, पुलिस को खुदकुशी का शक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान का पुत्र सोमवार को पटना में उनके आधिकारिक आवास पर मृत पाया गया। एयान अहमद खान का शव पटना शहर के सचिवालय इलाके में उनके पिता और बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के आधिकारिक आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। 

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘कांग्रेस नेता का पुत्र सोमवार को गर्दनी बाग इलाके में विधायक आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’ 

उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संदेह है कि एयान अहमद ने आत्महत्या की है। 

खान कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट से विधायक हैं। बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘बिहार कांग्रेस के विधानसभा में विधानमंडल दल के नेता श्री शकील अहमद खान जी के सुपुत्र एयान अहमद खान की आकस्मिक मृत्यु की खबर से स्तब्ध हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।’’