Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

बिहार कांग्रेस की नई पहल, पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन सारथी अभियान की शुरुआत

बिहार कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से सृजन साथी जनसंपर्क अभियान नामक विशेष डिजिटल ड्राइव की शुरुआत की है। अभियान में डिजिटल सिस्टम से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष राजेश राम ने इसकी घोषणा की। अभियान का मुख्य लक्ष्य पार्टी के नेतृत्व और सांगठनिक पदों को सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता से जोड़ना है।

उनके अनुसार सृजन साथी बनने के लिए आवेदक का बिहार का पंजीकृत मतदाता होना व 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। उसका राजनीतिक दल से संबंध नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के लिए वैध वोटर आईडी और एक फोटो अनिवार्य होगा। अभियान के तहत 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसकी वैधता सामान्यत: 5 वर्ष तक रहेगी। अभियान का जिम्मा सभी 53 सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्षों सौंपा गया है।

राजेश राम ने कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष को स्वयं 2,000, ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए 200 सृजन साथी बनाना अनिवार्य होगा। उपाध्यक्ष पद के दावेदार को 3,000, महासचिव के लिए दो हजार प्रदेश सचिव के लिए हजार सृजन साथी बनाना होगा। प्रदेश कांग्रेस एवं अन्य सभी समितियों के सांगठनिक ढांचे में 50 प्रतिशत सदस्य 50 वर्ष से कम आयु के होंगे ताकि नए लोगों को, युवाओं को भरपूर मौका मिल सके। प्रेस कांफ्रेंस में राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी , बैद्यनाथ शर्मा, प्रेमचन्द्र सिंह, अमन कुमार व अन्य नेता उपस्थित थे।