Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता... 12 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ ने शुक्रवार को कहा कि बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सली ठिकाने से बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए और उन्हें बनाने वाली फैक्ट्री को भी खत्म कर दिया। गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली बस्तर क्षेत्र में माओवादी संगठन की सबसे मजबूत इकाई से थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि वे माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 के थे।

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा, "ये ऑपरेशन डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसडीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा सहित जिला पुलिस के संयुक्त रूप से चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सली मारे गए और बहुत सारे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। हमने उनके ठिकानों और हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को भी नष्ट कर दिया है। ये नक्सलियों के लिए बहुत बड़ा झटका है।"

वहीं बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा, "16 जनवरी को बीजापुर जिले में डीआरजी, एसडीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा ने माओवादियों के बारे में सूचना मिलने पर एक संयुक्त अभियान चलाया। मुठभेड़ सुबह नौ बजे शुरू हुई और खत्म होने के बाद हमें पता चला कि 12 नक्सली मारे गए, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। हमने बहुत सारे हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए हैं।"

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 26 नक्सली मारे गए हैं। 12 जनवरी को बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।