Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

महावीर फोगाट ने कहा, भूपिंदर हुड्डा स्वार्थी कारणों से विनेश को राजनीति में लाए

Haryana: द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगट ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने पहलवान विनेश फोगट को स्वार्थ के लिए राजनीति में उतारा है। चरखी दादरी में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि विनेश को लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए तैयार किया जाना चाहिए था, लेकिन दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया और राजनीति में आने के लिए राजी किया। 

उन्होंने कहा, "जब पेरिस ओलंपिक में उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था, तब मैंने मीडिया के जरिए से कहा था कि विनेश को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए ट्रेन किया जाना चाहिए, वो राजनीति के बारे में नहीं सोच रही थी, जो वो विदेश से आई तो दीपेंद्र हुड्डा ने ही उसे रिसीव किया और एयरपोर्ट से ले गए, उसके बाद उन्होंने उसे अपने घर बुलाया, सभी मौजूद थे दीपेंद्र, हुड्डा साहब। मुझे लगता है कि हुड्डा साहब ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे राजनीति में उतारा।"

उन्होंने कहा कि उन्होंने सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखने वाली सरकार चुनने के लिए अपना वोट दिया है। उन्होंने कहा कि विनेश उनके लिए बेटी है और हमेशा उनकी प्रिय रहेगी।