Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. वहीं, आज उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की. इसकी जानकारी पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी. भोजपुरी स्टार ने एक्स (X) पर कहा, ‘मैं अपने समाज, जनता, जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा. आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है. जय माता दी.’