Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

चुनाव के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बुधवार को कूच बिहार जिले के दिनहाटा का दौरा किया और कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार रात कूच बिहार जिले में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य पूरी दुनिया को ये साबित करने में सक्षम होगा कि बंगाल में शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में जीने का हक है।

कूच बिहार जिले में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच मंगलवार रात करीब साढ़े आठ  बजे हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प उस समय हुई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक का संबोधन खत्म हुआ था और कुछ दूरी पर राज्य मंत्री उदयन गुहा की रैली शुरू होने वाली थी।

प्रामाणिक ने दावा किया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था तो टीएमसी समर्थकों ने रैली की जगह पर पथराव किया

प्रामाणिक ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

गुहा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बीजेपी समर्थकों ने टीएमसी की रैली की जगह पर पथराव किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इलाके में टीएमसी को चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश कर रही है।

दोनों पक्षों को रोकने के लिए बीच-बचाव करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।