Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

झारखंड चुनाव से पहले विपक्षी गुट में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेच, RJD ने जताई निराशा

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गुट इंडिया के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। आरजेडी ने शनिवार को राज्य की 81 सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस के चुनाव लड़ने की घोषणा पर निराशा जताई।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "हमें दुख के साथ कहना पड़ता है कि एकतरफा फैसला लिया गया कि आपको फलाने नंबर ऑफ सिट का ऑफर दिया जा रहा है। ये राजद की स्थिति और राज्य की मौजूदा स्थिति को नहीं दर्शाता है। हमसे सलाह नहीं ली गई। ये फैसले सिर्फ एक मिनट में नहीं लिए जा सकते, लेकिन हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को ऐलान किया कि राज्य की 81 में से 70 सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में होंगे और बाकी बची 10 सीटों पर इंडिया के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।