बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. मायावती ने आरोप लगाया है कि SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म करने के लिए कांग्रेस सालों षड्यंत्र में लगी है. दरअसल, अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों की ओर से आरक्षण को जारी रखने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि आरक्षण को खत्म करने के बारे में कांग्रेस तब सोचेगी जब सही समय आएगा. ये समय आरक्षण को खत्म करने का नहीं है.